#DELHI : शमशान घाट में क’ब्र से गायब हुआ नवजात बच्ची का श’व, 9 दिन पहले हुई थी मौ’त

#DELHI #INDIA : शास्त्री पार्क के शमशान घाट में शुक्रवार को द’फनाई गई नवजात बच्ची का श’व रहस्यमय हालात में क’ब्र से गायब हो गया। इसे लेकर शनिवार को परिजनों ने वहां हं’गामा किया।परिजनों ने शमशान घाट के एक कर्मचारी पर श’व को गायब करने का आ’रोप लगाया है। पुलिस आ’रोपी कर्मचारी से पूछताछ कर रही है।

पी’ड़ित परिवार जनकपुरी में रहता है। बच्ची के दादा सतीश सरदाना ने बताया कि 2 सितंबर को उनकी बहू ने जनकपुरी के निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। तबीयत बिगड़ने पर नवजात को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार दोपहर 3 बजे उसकी मौ’त हो गई। इसके बाद बच्ची का शव शास्त्री पार्क के शमशान घाट में द’फना दिया गया।

क’ब्र पर एक पौधा भी लगा दिया गया। शनिवार को जब वह धार्मिक क्रियाकलाप के लिए शमशान घाट पहुंचे तो क’ब्र से पौधा उखड़ा हुआ था। क’ब्र से बच्ची का श’व भी गायब था। इसके बाद लोगों ने हं’गामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची शास्त्री पार्क थाने की पुलिस के सामने परिजनों ने शमशान घाट के एक कर्मचारी पर शक जताया।


Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading