#UP : एक साथ 200 विद्यार्थी जमीन पर बैठकर करते है है UPSE की तैयारी

#UP #INDIA : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुछ शोधार्थियों ने अच्छी पहल की है। ये शोधार्थी इविवि और कॉलेजों के छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दे रहे हैं। इनकी मार्गदर्शन कक्षा पहली सितंबर से इविवि के डीएसडब्ल्यू दफ्तर के पास स्थित हाल में सुबह 7 से 9 बजे तक संचालित की जा रही है।

धीरे-धीरे इस कक्षा में छात्रों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। खास बात यह हे कि इस कक्षा में न तो कोई कुर्सी लगती है और न ही मेज। छात्र जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते हैं। इविवि के निवर्तमान कला संकाय प्रतिनिधि अभिनव द्विवेदी और शोध छात्र, आकाश सिंह की पहल पर चल रही इस कक्षा में छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े तमाम विषयों की जानकारी रोचक तरीके से दी जा रही है। ताकि स्नातक की पढ़ाई के साथ सिविल सेवा के लिए मानसिक तौर पर तैयार हो सकें।

बीच-बीच में सिविल सेवा परीक्षा में सफल छात्रों को भी यहा बुलाया जाता है ताकि उनके अनुभवों से छात्र अपनी मुकम्मल तैयारी के लिए प्रेरित हो सकें। अभिनव कहते हैं कि इविवि, जिसे पहले आईएएस बनाने की फैक्ट्री कहा जाता था। की खोई हुई पहचान वापस दिलाने के लिए यह संयुक्त प्रयास किया जा रहा है। जिससे वे छात्र भी लाभान्वित हो सकें, जो आर्थिक कारणों से तैयारी के लिए कोचिंग कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.