#Bhagalpur; ट्रेनों की AC बोगी से कीमती सामान चो’री करने वाले दो लु’टेरे हुए रंगे हाथों गि’रफ्तार, देखें…

रेलवे पुलिस को मिली सफलता। विभिन्न रेल थानों की पुलिस ने किऊल-झाझा रेलखंड से ट्रेन की एसी बोगी से कीमती सामान गा’यब करने वाले दो अंतरराज्यीय चो’रों को गि’रफ्तार किया है। ये चो’र ट्रेनों में जेब का’टने या फिर किसी यात्रियों का ट्रॉली बैग या कीमती सामान गायब करने का काम करते थे। दोनों की गि’रफ्तारी के बाद तला’शी के दौ’रान काफी संख्या में ट्रॉली बैग भी रेल पुलिस को मिला।

गि’रफ्तार चो’रों में एक मुंगेर और दूसरा बेगूसराय जिले का है। ट्रेनों में लगातार हो रहे ट्रॉली बैग की चोरी की घ’टनाओं को देखते हुए रेल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स लगातार ट्रेनों में चो’रों को द’बोचने को प्र’यासरत थी।रेल पुलिस ने सोमवार की रात सियालदह-बलिया एक्सप्रेस के एक बोगी से दो संदिग्धों को पक’ड़ा था। पूछताछ के बाद दोनों ने खुद को बैग लिफ्टर बताया।

इसमें से एक की पहचान मुंगेर निवासी रविश पासवान उर्फ क’मांडो और दूसरे की पहचान बेगूसराय निवासी ब्रह्मदेव राय के रूप मे हुई। रविश पासवान के घर पर जब रेल पुलिस ने छापेमा’री की तो वहां काफी संख्या में ट्रॉली बैग मिले। हालांकि पुलिस ने ट्रॉली बैग के अलावा कुछ कपड़े, मोबाइल, घड़ी आदि के ब’रामदगी होने की पुष्टि की है। दोनों चो’र आसनसोल से मोकामा तक यात्रियों के बैग को गा’यब करते थे।

कुछ महीने पहले अंग एक्सप्रेस और वक्रिमशिला में हुई बैग लिफ्टिंग की घ’टना के बाद रेल पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। का’र्रवाई में किऊल आरपीएफ के अलावा आसनसोल, जमुई, झाझा, मोकामा, बरौनी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading