#Patna; देह व्यापार का अ’ड्डा बना डॉक्टर की पत्नी का फ्लैट, पुलिस ने किया खुलासा, देखें…

पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के ग्रैंड अपार्टमेंट के डी आठ नंबर फ्लैट में चल रहे हाई प्रोफाइल देह व्यापार का खुलासा होने के बाद ह’ड़कंप म’च गया। लोगों को आश्चर्य हो रहा था कि इस फ्लैट में छह माह से अधिक समय से हाई प्रोफाइल देह व्यापार भी चल रहा था।खास बात यह है कि उस फ्लैट में प्रतिदिन नयी-नयी लड़कियों व अनजान लोगों की अावाजाही लगी रहती थी।श’राब का दौ’र चलता था और ग्राहकों को श’बाब के साथ श’राब भी परोसी जाती थी।

सबसे अनोखी बात ये है कि श’राब की गं’ध को छुपाने के लिए प्रतिदिन फ्लैट के गेट पर अगरबत्ती जला कर रखी जाती थी और यह अगरबत्ती पूरे दिन में कई बार रखी जाती थी।आसपास रहने वाले लोगों को ये देखकर अजीब लगता था। खुलासा होने के बाद लोगों ने बताया कि उस फ्लैट में नये-नये लोगों की आवाजाही उस समय होती थी, जब गार्ड मौजूद नहीं होता था। यहां आने-जाने वाले लोग किसी से बात भी नहीं करते थे।

देह व्यापार का संचालक सुजीत कुमार इतना शातिर था कि वह फ्लैट की पहचान के लिए गेट के ऊपर प्रतिदिन नींबू व मिर्ची की माला टांगकर रखता था क्योंकि फ्लैट के आगे कोई नंबर नहीं लिखा था और ग्राहकों को फ्लैट की पहचान कराने के लिए नींबू मिर्ची लगाई जाती थी। इसके साथ ही नींबू व मिर्ची इसलिए भी टांगा जाता था ताकि किसी की नजर ना लगे और धंधा भी काफी जो’र-शो’र से चले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading