सुशील मोदी- ‘2020 में भी नीतीश ही रहेंगे कप्तान’, फिर जल्दी से डिलीट कर दिया ट्वीट, आखिर क्यूँ ?

बीजेपी एमएलसी संजय पासवान (Sanjay Paswan) के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को केंद्र की राजनीति करने की सलाह के बाद राज्य में सियासी ब’वाल बढ़ा तो जेडीयू और बीजेपी (JDU -BJP) के नेता आमने-सामने आ गए. डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi ) ने बुधवार को इसपर वि’राम लगाने की कोशिश की और अपने ट्वीट पर लिखा कि 2020 का चुनाव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

हालांकि इसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीटकर दिया.डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘नीतीश कुमार बिहार में NDA के कैप्टन हैं और 2020 में होने वाले अगले विधान सभा चुनाव में भी वही कैप्टन बने रहेंगे. ऐसे भी जब कैप्टन हर मैच में चौका और छक्का जड़ रहा हो और वि’रोधियों की पारी से हार हो रही हो तो किसी भी प्रकार के बदलाव का सवाल ही कहां उठता है?’सुशील मोदी ने ट्वीट तो कर दिया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्होंने अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया. जाहिर है इस पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

उन्होंने नीतीश के 2020 में सीएम बनने वाला ट्वीट ही क्यों डिलीट किया? बहरहाल जेडीयू इसे कोई बड़ी बात नहीं मान रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी ने इसका ब’चाव किया है.सुशील मोदी के ट्वीट करने के कुछ देर बाद ही ट्वीट को डिलीट करने पर महेश्वर हज़ारी ने कहा, ‘ट्वीट को कभी कभी डिलीट किया जाता है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. नीतीश कुमार और सुशील मोदी राम लक्ष्मण की जोड़ी है. इसे कोई दूर नहीं कर सकता है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading