
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : शनिवार को तिरहुत रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार ने रेंज के सभी जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की. लगभग तीन घंटे चली बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, रेल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी कुमार गौरव पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक रेल रमाकांत उपाध्याय, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरैया राजेश कुमार शर्मा समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आईजी ने त्योहारों के दौरान उपजे साम्प्रदायिक हम’लों आदि पर पूर्णरूपेण नियंत्रण के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये वि’शेष रणनी’ति के तहत का’र्रवाई करने की बात कही. उन्होंने कहा कि राजनैतिक अथवा धा’र्मिक जु’लूस आदि के लाई’सेंस समितियों व आयोजकों के पूर्ण रूपेण जां’च पड़ताल कर संतुष्ट होने के उपरांत ही नि’र्गत करें.

उन्होंने कहा कि जनता की सुर’क्षा और समाज में शांति व्यवस्था कायम रखना एक बड़ी चुनौ’ती है. साम्प्रदायिकता, ह’त्या, लू’ट व अन्य आप’राधिक गतिविधियाँ सामाजिक शांति व सौहा’र्द के लिये ख’तरा है. इस तरह की परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं समाज में शांति स्थापित करने के लिये पुलिस की जिम्मे’दारी महत्वपूर्ण बन जाती है. उन्होंने हाल के दिनों में हुये उपद्र’व व साम्प्र’दायिकता से संबंधित सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने हेतु निदेशित किया.

बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक श्री कुमार ने कहा कि श’राब आदि की छा’पेमारी के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को शामिल रखें. उन्होंने कहा कि आये दिन पुलिस पर हम’ले की घट’ना प्रकाश में आ रही है. इस तरह की घट’नाओं पर का’बू करने हेतु संबंधित इलाके के जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें. पुलिसकर्मियों पर हम’ला चिं’ता का विषय है और गं’भीर अप’राध भी. ऐसे त’त्वों को चिन्हित कर स’ख्त का’र्रवाई करें.

आईजी ने कहा कि त्योहारों का मौसम नजदीक है, इससे पूर्व सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर लें. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निदेश देते हुये कहा कि संबंधित क्षेत्रों के थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दें कि उनके इलाके के उपद्र’वियों, साम्प्र’दायिक माहौल बिगा’ड़ने वाले, सरकारी कार्य में बा’धा पहुँचाने वाले और विधि व्यवस्था में बा’धक बनने वालों को चिन्हि’त करते हुये उनके संबंधित सारी जानकारियाँ सूचीबद्ध करते हुये उनके नाम गु’ण्डा पंजी में दर्ज करें.

आईजी ने त्योहारों के पूर्व ही गु’ण्डा पंजी अद्यतन करते हुये अरा’जक त’त्वों के खिलाफ अभि’यान चलाते हुये क’ड़ी का’र्रवाई की बात कही. दुर्गा पूजा के दौरान अप’राधियों की गति’विधियों में तेजी आ जाती है, इसको लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष रणनी’ति के तहत नके’ल कसने के निर्देश दिये. आने वाले त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों को स’जग और सत’र्क रहने का निर्देश दिया.

इसके अलावा थानों में मूलभूत सुवि’धाओं की क’मी पर अपनी चिं’ता जाहिर की. आईजी श्री कुमार ने सभी पुलिस अधीक्षकों/वरीय पुलिस अधीक्षकों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थानों में जो भी क’मियां हैं उसकी समीक्षा कर शीघ्र ही उन क’मियों को दूर करने के निर्देश दिये.

उन्होंने तिरहुत रेंज अन्तर्गत सभी जिलों के लंबित कांडों की भी समीक्षा की. उन्होंने पदाधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने और इंस्पेक्टर व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को निष्पक्ष पर्यवेक्षण कर मामले को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिये. गं’भीर मामलों में सभी बिंदुओं पर गहन जां’च करते हुये उचित धारा लगाते हुये स्पी’डी ट्राय’ल के माध्यम से दो’षियों को स’जा दिलवाने पर भी जोर दिया.

