MUZAFFARPUR : हिंदी विश्व की सबसे प्राचीन, सरल और समृद्ध भाषा : जिलाधिकारी

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : समाहरणालय सभागार में आज हिंदी दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाहरणालय के सभी कर्मियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रभाषा हिंदी का प्रयोग हमे अधिक से अधिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी ने हमे दुनिया भर में पहचान दिलाई। हिंदी विश्व की सबसे प्राचीन, सरल और समृद्ध भाषा है।

उन्होंने उपस्थित सभी कर्मियों और पदाधिकारियों को इस अवसर पर हिन्दी में कार्य करने एवं हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहने की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर पदाधिकारियों के बीच “सही पोषण-देश रौशन” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

इस प्रतियोगिता में वरीय उप समाहर्ता शिवशंकर प्रसाद प्रथम एवं जिला लेखा पदाधिकारी विजय कुमार सिंह को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। वही कर्मियों में अमरेंद्र कुमार,अरविंद तिवारी और कमलेश कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला वही अरुण मिश्रा और आलोक द्विवेदी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

मौके पर डीडीसी उज्ज्वल कुमार सिंह,अपर समाहर्ता राजेश कुमार, अपर समाहर्ता आपदा अतुल कुमार वर्मा के साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading