न्यूज एजेंसी वार्ता के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र का रहने वाला 28 वर्षीय राम प्रवेश कुमार का अपनी साली 16 वर्षीय के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। जब उन दोनों के परिजनों को यह बात पता चली तो उन्होंने उनके इस फैसले का वि’रोध किया।
इसके बाद जीजा-साली ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय लिया और दोनों ने शनिवार सुबह उमा घाट पर पहुंचकर अपने कपड़े और चप्पल समेत अन्य कागजात वहीं छोड़कर घा’ट पर निर्मित मंदिर के चबूतरे से उफनती गंगा नदी में छ’लांग लगा दी।सूत्रों ने बताया कि घ’टना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ला’पता जीजा-साली की तला’श कर रही है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि दोनों की मौ’त हो गई होगी और पानी के तेज ब’हाव में उनका पता नहीं चल पा रहा है। कागजातों के आधार पर मिले पते पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।


