मुजफ्फरपुर: आज से पुलिस पाठशाला, मुजफ्फरपुर में आधार कार्ड में सुधार एवं नया आधार कार्ड बनवाने हेतु द्वितीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर एवं आनंद उत्सव, अनुमंडल पदाधिकारी मुजफ्फपुर पूर्वी एवं बीडीओ, मुसहरी प्रखंड एवं आनंद कुमार, उच्चवर्गीय लिपिक, अनुमंडल कार्यालय पूर्वी के दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान राजू कुमार, आधार ऑपरेटर (मुसहरी प्रखंड) द्वारा काफी लाभुकों के आधार कार्ड का अपडेट किया गया।


इस पहल का उद्देश्य बच्चों और परिवारों को आवश्यक पहचान दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग करना है, ताकि वे शिक्षा, सरकारी योजनाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।


इस अवसर पर नसीमा खातून, सदस्य, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सलाहकार समिति, भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं निरंतर योगदान से बच्चों के दस्तावेजीकरण और उनके अधिकारों तक पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में यह प्रयास आगे बढ़ रहा है।
