यहां है एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, खुद भीम ने की थी स्‍थापना, दर्शन करने वालों की पूरी होती है सारी मुरादें ‘ॐ नमः शिवाय’

लिंग रूप में भगवान भोलेनाथ की उपासना का विशेष महत्‍व है। सृष्टि के आरंभ में भगवान शिव ने लिंग रूप में ही प्रकट होकर अपने विस्तार का ज्ञान भगवान विष्णु और ब्रह्माजी को करवाया था। यहां हम भी आपको भारत के ऐसे शिवलिंग के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में दावा है कि यह एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है। इसकी स्‍थापना द्वापर युग यानी कि महाभारत काल में स्‍वयं भीम ने की थी।एशिया के सबसे बड़े शिवलिंग का दावा करने वाला यह शिवलिंग उत्‍तर प्रदेश के गोंडा जिले के खरगूपुर गांव में स्‍थपित है।

मंदिर का नाम पृथ्‍वीनाथ है। कहा जाता है कि एक दिन क्षेत्रीय निवासी पृथ्‍वीनाथ अपना मकान बनवाने के लिए खुदाई करवा रहे थे। उसी रात उन्‍हें सपने में पता चला कि उसी स्‍थान पर और नीचे सात खंडों में शिवलिंग दबा हुआ है। पृथ्‍वीनाथ को एक खंड तक शिवलिंग खोजने का निर्देश हुआ। इसके बाद अगले दिन ही पृथ्‍वीनाथ ने एक खंड तक खुदाई करवाकर शिवलिंग की प्राप्ति की। इसके बाद से ही शिवलिंग की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। आगे चलकर यह मंदिर पृथ्‍वीनाथ के नाम पर ही पृथ्‍वीनाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।किवदंती है कि महाभारत काल यानी कि द्वापर युग में भीम ने अ’ज्ञातवास के दौ’रान ही इस शिवलिंग की स्‍थापना की थी।

बताते हैं कि भीम जब अपने भाईयों के साथ अ’ज्ञातवास का’ट रहे थे तब उस स्‍थान पर बकासुर दा’नव ने आ’तंक मचा रखा था। लोग ड’रे-स’हमे थे। भीम ने सबकी रक्षा करने के लिए उसकी हत्‍या कर दी। क्‍योंकि वह दा’नव ब्राह्मण कुल का था। इससे भीम पर ब्रह्म ह’त्‍या का पा’प लगा। इस दो’ष से मुक्‍त होने के लिए भीम ने शिवलिंग की स्‍थापना की थी। हालांकि बहुत सालों बाद यह धीरे-धीरे जमीन में समा गया था लेकिन मुगलकाल में एक सेनापति ने शिवलिंग का जीर्णोद्धार करवाकर यहां पूजा-अर्चना की।पृथ्‍वीनाथ की महिमा दूर-दूर तक फैली है। यहां भारत के अलावा नेपाल से भी भक्‍त पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर में हर साल तीन मेलों का आयोजन किया जाता है। शिवरात्रि और सावन पर तो यहां अद्भुद नजारा होता है। भक्‍तों का तांता लगा रहा है। मान्‍यता है कि भोलेनाथ के इस मंदिर में मांगी गई हर मुराद पूरी हो जाती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading