#BUXAR #BIHAR #INDIA : बिहार के बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र के भदवर पंचायत के कुरुर्थिया गांव के बाहर बागीचे में दो युवकों का श’व ब’रामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सभी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोहरे ह’त्याकांड के बाद ग्रामीणों में आ’क्रोश बढ़ गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 9 बजे कुरुर्थिया गांव के बाहर बागीचे में ग्रामीणों ने श’व देखा। मृ’तक युवक कुरुर्थिया के प्रदीप साह और बरुहा गांव के योगेन्द्र पांडेय के रुप में हुई। पुलिस की मानें तो युवकों की ह’त्या ला’ठी-डं’डे से पी’ट चा’कु से गो’दकर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कानूनी का’र्रवाई में जुट गई है। ह’त्या को लेकर पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। दोहरे ह’त्याकांड के बाद दोनों गांव के लोग मौके पर जुट गए है।

ह’त्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। कोई भी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहा है। ग्रामीणों में दोहरे हत्याकांड के बाद काफी आक्रोश है। ह’त्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर, बगेन गोला, मुरार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source : live hindustan