#Patna #Bihar राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Pradad Yadav) के परिवार की बड़ी बहू और पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय (Daroga Prasad Rai) की पोती ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को जानने वाले बताते हैं कि वे जुनूनी लड़की हैं, जिसे एक हद तक जि’द्दी भी कहा जा सकता है। इसी आधार पर यह भी जोड़ा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के साथ अपने बिगड़े रिश्ते को जब तक वे अंजाम तक नहीं पहुंचा लेंगी, तब तक अपने ससुराल में ही जमी रहेंगी।अभी लालू-राबड़ी के आवास में ही रहकर वे त’लाक का मु’कदमा ल’ड़ रही हैं।

आगे भी ससुराल छोडऩे का इरादा नहीं है। यही कारण है कि वे मायके लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि, कई बार परिजनों ने उन्हें समझाने-मनाने और लौटाने की कोशिश की है। किंतु ऐश्वर्या अपनी जि’द पर अ’ड़ी हैं। ससुराल में ही टिकी हैं। शुक्रवार को जरूरी काम और मायकों वालों से मुलाकात के लिए वे राबड़ी आवास से निकली जरूर थीं, लेकिन कुछ ही घंटे के भीतर लौटकर आ गईं।दरअसल, यह पहला मौका नहीं था जब ऐश्वर्या अपने ससुराल से बाहर निकली थीं।

लोकसभा चुनाव के बाद से अपनी जरूरत के सामान लाने और खाने की चीजों के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता है। मायके की मदद लेनी पड़ती है। शुक्रवार को संयोग से राबड़ी के आवास से रोनी सूरत के साथ निकलती ऐश्वर्या पर मीडिया की नजर पड़ गई और उनका वीडियो वायरल हो गया। तेज प्रताप से विवाद के बाद वह कुछ दिनों के लिए मायके रहने गई थीं। किंतु त’लाक की अर्जी की खबर फ्लैश होते ही ऐश्वर्या उसी क्षण अपने ससुराल में आ गई थीं और तब से वहीं रह रही हैं।



