#NCR #INDIA : नई दिल्ली के शाहदरा के जगतपुरी में मामूली वि’वाद में एक युवक को उसकी प्रेमिका के सामने धा’रदार ह’थियार से गला रे’त दिया गया। घाय’ल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ह’त्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
22 वर्षीय पी’ड़ित महफूज जगतपुरी की जीतार नगर गली नंबर-18 में रहता है। वह बाजार में दुकान लगाता है। गुरुवार रात 10:30 बजे वह अपनी प्रेमिका के साथ खुरेजी में रहने वाले युवक शकील के पास गया था। वहां किसी बात पर शकील से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद महफूज वापस जाने लगा। तभी शकील ने पीछे से उस पर हमला कर दिया और धारदार हथियार से उसका गला रे’त दिया। गला क’टने के बाद महफूज लहूलु’हान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी शकील मौके से फरार हो गया। महफूज को प्रेमिका आसपास के अस्पताल में ले गई, मगर गंभी’र हालत को देखते डॉक्टरों ने उपचार करने से मना कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस हेडगवार अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस महफूज और उसकी प्रेमिका से पूछताछ कर रही है। 

