#BHABUA #BIHAR #INDIA : बारुदी सुरंग वि’स्फोट कर तीन पुलि’सकर्मियों की ह’त्या कर उनके पास से 13 राइफल लू’टने वाले दो न’क्सलियों को कैमूर पुलिस ने गि’रफ्तार किया। गि’रफ्तार नक्सलियों में झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी भरत सिंह खरवार तथा गढ़वा के ही बरडिहा थाना क्षेत्र के सेमरी निवासी जयनाथ यादव हैं।

इन न’क्सलियों पर चार ग्रे’नेट व गोली लूटने तथा कई पुलिसकर्मियों को जख्मी करने के भी आ’रोप हैं। वि’स्फोट की यह घ’टना 18 साल पहले कैमूर जिले के मुसहरवा बाबा स्थान से आगे जमुआ मोड़ के पास हुई थी। तब दोनों नक्सली पीपुल्स वार ग्रुप (पीडब्ल्यूजी) के एरिया कमांडर थे।

एसपी दिलनवाज अहमद ने शनिवार को बताया कि दोनों की गिरफ्तारी शुक्रवार को गढ़वा से की गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए एएसपी अभियान राजीव रंजन सिंह व अधौरा थानाध्यक्ष कुमार धर्मेन्द्र सिंह के साथ पुलिस बल को गढ़वा भेजा गया था।

