#ARARIA #BIHAR #INDIA : अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के पिपरपती टोला के पास बच्चा चो’र होने के शक पर कुछ ग्रामीणों ने एक युवक की जम’कर पि’टाई कर दी। ग्रामीणों ने युवक को रात भर खूंटे से बां’धकर रखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार की सुबह उसे ग्रामीणों के क’ब्जे से मुक्त कराकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घा’यल 28 वर्षीय युवक राणा यादव रानीगंज थाना क्षेत्र के कालाबलुवा पंचायत स्थित बैजनाथपुर निवासी रमेश यादव का बेटा है। घ’टना को लेकर घायल राणा यादव ने बताया कि शनिवार की देर शाम पिपरपती के एक महिला ने फोन कर बुलाया था। रात को वे गुलाबबाग से ट्रैक्टर से ईंट लेकर बड़हरा जा रहा था कि इसी दौरान पिपरपती टोला के समीप महिला को फोन कर उनसे मिलने गांव चला गया।

इसी दौरान गांव के कई लोग बच्चा चो’र-बच्चा चो’र कहकर लाठी, डंडे से मा’रने लगे, और खूंटे में बांध दिया। रातभर खूंटे में बांध कर रखा। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर उसे मुक्त कराकर इलाज के लिए रानीगंज अस्पताल भेजा

रानीगंज अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी वायपी सिंह ने बताया कि युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है। पूरे शरीर में चो’ट के निशान हैं बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया गया है। वहीं घ’टना को लेकर परिजनों में आ’क्रोश है।

इधर मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष डीपी यादव ने बताया कि रविवार की सुबह ग्रामीणों से ही पिपरपती गांव में बच्चा चोर होने की सूचना मिली थी। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की थी। घायल अवस्था मे इलाज के लिए रानीगंज अस्पताल भेज दिया गया है। वहां से फिर रेफर किया गया है। अभी तक उनके परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बच्चा चोर महज़ अफवाह है। ग्रामीण कानून हाथ में न लें। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति मिले तो पुलिस को सूचना दें।