जानें कैसा होगा आपका आज का दिन ?

मेष– अकारण चिंतित बने रहेंगे। परेशानी, खर्च की अधिकता, नेत्र विकार, सिरदर्द आदि दिक्कतें हो सकती हैं।

मिथुन– कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। नौकरी-चाकरी में इजाफा, पैतृक सम्पत्ति में लाभ की स्थिति बन रही है।

कर्क– भाग्यवश कोई काम बनेगा। धर्म-कर्म में भाग लेंगे। जीवन में शुभता आएगी।

सिंह– स्थिति थोड़ी गड़बड़ है। चोट-चपेट लग सकता है। मन उदास हो सकता है। एनर्जी की कमी होगी। थोड़ी अशुभता दिख रही है।

कन्या– जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका का मेल हो सकता है। पति-पत्नी की अनबन दूर होगी। व्यवसायिक लाभ के संकेत हैं।

तुला– रोग, ऋण, शत्रु पर भारी पड़ेंगे। एनर्जी लेवल पर थोड़ा काम करने की जरूरत है। थोड़ा अपने को रोकना चाहिए। बहुत उत्तेजित होने की आवश्यकता नहीं है।

वृश्चिक– स्थिति थोड़ी भावुकता भरी है। भावुक बने रहेंगे। थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें।

धनु– अच्छी स्थिति है। कोई समस्या नहीं है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी के संकेत हैं। मां के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। घरेलू तू-तू, मैं-मैं से बचिएगा।

मकर-पराक्रमी बने रहेंगे। जो सोचा है आपने उसे कार्यरूप दें। काम बन जाएगा। रिजल्ट मिलेगा।

कुंभ– वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। थोड़ा बचकर पार करें। पंूजी निवेश अभी रोकिएगा।

मीन– निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता आपमें आ गई है। पंचमेश लग्न में आ गए हैं। बच्चों का साथ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। प्रेम का संचार होगा। अच्छा समय चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.