#UP : पत्नी की ह’त्या कर खुद लगा ली फां’सी, आखिर क्यों?

#UP #INDIA : अलीगढ़ स्थित थाना देहलीगेट क्षेत्र के कैलाश गली में पति रमेश (28) ने पत्नी रचना (25) की गला घो’टकर ह’त्या कर दी। इसके बाद खुद फां’सी के फंदे पर लटक कर आ’त्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजनों को शक हुआ। परिवार वालों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तो’ड़कर दोनों श’वों को क’ब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों के मुताबिक पति पत्नी के बीच काफी दिनों से अनबन चल रही थी। डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। रमेश एक फक्ट्री में पावर प्रेस पर काम करता था।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading