#BREAKING_NEWS : रेलवे कर्मचारियों को बोनस के तौर पर मिलेगा 78 दिन का वेतन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने कई बड़े फैसले किए है. कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने बताया है कि इस साल भी रेलवे कर्मचारियों को बोनस मिलेगा. उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाएगा. प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि इस बोनस पर सरकार 2024 करोड़ रुपये खर्च करेगी.


सरकार के इस फैसले से 11.52 लाख रेल कर्मचारियों को फायदा होगा.

रेलवे के करीब 12 लाख कर्मचारियों को हर साल दशहरे से पहले उत्पादकता आधारित बोनस दिया जाता है. इससे रेलवे पर 2024 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.रेलवे के कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई सरकार लगातार रेलवे के कर्मचारियों को 6 साल तक बोनस दे रही है. उन्होंने कहा ये बोनस रेलवे के कर्मचारियों की मेहनत का तोहफा है.


फेस्टिवल सीजन से पहले कर्मचारियों को मिलने वाले इस बोनस से बाजार में मांग भी बढ़ने की संभावना है. ये बोनस नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को मिलेगा. ये एक तरह का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस है. पिछले साल प्रति कर्मचारी बोनस की अधिकतम रकम 17951 रुपए थी. हर साल रेलवे के कर्मचारियों को दशहरा की पूजा की छुट्टी के पहले ये बोनस दिया जाता है. रेलवे में प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को साल 1979 में लाया गया था. पहले 72 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाता था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading