#PATNA #BIHAR #INDIA : अतिक्रमण अभियान के दौरान स्टेशन परिसर से हटाये गए दूध मंडी को पुर्नस्थापित की मांग को लेकर बुधवार को दूध उत्पादकों व विक्रेताओं ने गर्दनीबाग में प्र’दर्शन किया। काफी देर तक नारे’बाजी करने के बाद सैकड़ों की संख्या में एकजुट हुए प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे।

ध’रना स्थल पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी, उसे तो’ड़ने की कोशिश की। मौके पर काफी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसबीच प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच नो’कझोंक भी हुई। पुलिस ने किसी तरह प्र’दर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद वे वापस धरना स्थल पर लौट गए। वहीं कुछ दूध उत्पादकों व विक्रेताओं ने पटना जंक्शन परिसर से हटाए गए दूध मंडी के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हटाए गए दूध मंडी को शीघ्र बसाने की मांग की। कहा कि दूध मंडी के बदले स्टेशन परिसर में ही दूध विक्रेताओं को जगह दी जाए। उन्होंने स्टेशन परिसर के आसपास की चाय दुकानदारों से भी चाय नहीं बनाने की बात कही। उनके आह्वान पर स्टेशन परिसर के आसपास की चाय दुकानें भी 10 बजे से दो बजे तक बंद रही।
Source : live hindustan



