
MUZAFFARPUR [ARUN KUMAR] : दो दिनों पूर्व गत 16 सितम्बर को सुबह करीब 4 बजे गायघाट थाना क्षेत्र के बेनिवाद ओपी क्षेत्र में NH-57 मुज़फ़्फ़रपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर हथि’यार से लै’स अपरा’धियों ने हथि’यार का भ’य दिखा कर पटना से फारबिसगंज जा रहा 6 लाख रुपये मूल्य का 140 कार्टून फेविकोल लदा पिकअप वैन लू’ट लिया था और मधुबनी ज़िले के सकरी थाना क्षेत्र के नरबत नगर में सुनसान स्थान पर ड्राइवर गिरिजा कुमार को गो’ली मा’र कर सड़क किनारे फें’क पिकअप लेकर फ’रार हो गए थे.

मामले में एसएसपी मनोज कुमार के दिशा निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन कर महज 48 घंटों के अंदर लू’टा गया पिकअप और 6 लाख रूपये मूल्य का फेविकोल कम्पनी का सारा बरा’मद करते हुए हाईवे लु’टेरा गि’रोह के सरग’ना को मौके से गिर’फ्तार कर लिया गया हैं.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले की जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया की पिकअप समेत 6 लाख का फेविकोल कंपनी का सामान लू’टे जाने की जानकारी मिलते ही त्वरित का’र्रवाई करते हुए मामले के सफल उद्भे’दन हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

गठित पुलिस टीम मानवीय श्रो’तों और वैज्ञानिक आधार पर अनुसं’धान करते हुए हत्था ओपी क्षेत्र में बंगरा पंचायत के पूर्व मुखिया के पुत्र नन्द किशोर यादव को गि’रफ्तार कर लिया. जिसकी निशानदे’ही पर पूर्व मुखिया के गोदाम से पिकअप और लू’टा गया 140 कार्टून फेविकोल कंपनी का सारा माल बरा’मद कर लिया गया.

पुलिस टीम ने मामले में सूझबूझ से कार्य करते हुए महज 48 घंटों में लू’ट का माल बरा’मद करते हुए मुख्य आ’रोपी को भी गिर’फ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्त में आये मुख्य आरोपी ने पुलिस टीम के समक्ष अपने कई साथियों के नाम ठि’काने बताये हैं, जिसके आधार पर पुलिस घट’ना में शामिल अन्य अपरा’धियों की टोह में लगी हैं और छा’पेमारी में जुटी है. एसएसपी ने कना कि गिर’फ्तार हाईवे लु’टेरा के विरुद्ध पर्याप्त सा’क्ष्य मौजूद ही. आ’रोप पत्र दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से शीघ्र स’जा दिलवाने का अनुरोध न्यायालय से किया जायेगा.




