मेष- मेष राशि में चंद्रमा अभी भी हैं। कुछ घंटे के लिए ही सही। इससे आज के दिन इस राशि के जातकों को मिलाजुला असर मिलेगा। दोपहर तक कुछ और दोपहर के बाद कुछ और। दोपहर तक की स्थिति ठीक है। उसके बाद थोड़ा बचकर चलना चाहिए। वाणी और धन दोनों का इस्तेमाल सोच समझकर करें।
सकारात्मक- सकारात्मक उर्जा का संचार रहेगा।
नकारात्मक- मानसिक चंचलता बरकरार रहेगी।
प्रेम- अभी भी अनबन के संकेत हैं।
व्यवसायिक- व्यवसाय में मध्यम स्थिति रहेगी।
सेहत- अच्छा स्वास्थ्य बने रहने का योग है।

वृषभ- अच्छी स्थिति आ गई है। चंद घंटों की बात है। नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। हर तरह से कद बढ़ेगा।
सकारात्मक-चली आ रही परेशानी दूर होगी।
नकारात्मक-भावुकता में कुछ गलत कदम उठ सकते हैं।
प्रेम-कुछ अच्छी स्थिति आ सकती है। गहराई में जा सकते हैं।
व्यवसाय-सामान्य से बेहतर।
सेहत-मध्यम स्थिति रहेगी।
मिथुन- आय का संचार बढ़ेगा। लेकिन दोपहर बाद खर्च भी उसी तरह होगा। मिलाजुला असर रहेगा। दोपहर तक अच्छा उसके बाद थोड़ा गड़बड़।
सकारात्मक-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता रहेगी।
प्रेम-कलह का संकेत है।
व्यवसाय-उत्तम स्थिति रहेगी।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति रहेगी।

कर्क-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आय की बढ़ोत्तरी होगी। आय का नवीनीकरण होगा। पुराने स्रोतों से भी धन आएगा। हर दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
सकारात्मक-राजनीतिक लाभ मिलेगा, आय में बढ़ोत्तरी
नकारात्मक-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
प्रेम-प्रेम से भाग्योदय के संकेत हैं।
व्यवसाय-उत्तम स्थिति रहेगी।
सेहत-नेत्र विकार की आशंका है।
सिंह-भाग्यवश कोई काम बनेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होने के संकेत हैं। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मिलाजुला असर मिलेगा लेकिन अच्छे से और अच्छे के बीच रहेगा। खराब नहीं होगा।
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा, कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं।
नकारात्मक-किसी छोटी बात को लेकर सम्मान को ठेस पहुंचने की आशंका है।
प्रेम-सामान्य स्थिति में प्रेम सम्बन्ध चलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सेहत-अच्छी स्थिति रहेगी।

कन्या-स्थिति सुधर गई है। 10-11 बजे तक थोड़ा बचकर पार करिए। उसके बाद बहुत अच्छी स्थिति है। भाग्यवश कोई काम बनेगा। धार्मिक बने रहेंगे।
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बन सकता है।
नकारात्मक-दोपहर के पहले तक कोई रिस्क न लें।
प्रेम-पहले से बेहतर स्थिति रहेगी।
व्यवसाय-आगे की ओर अग्रसर होंगे।
सेहत-पहले से बेहतर स्थिति होगी।
तुला- कन्या, तुला और शनि के नियंत्रण वाली सभी राशियों के लिए शनि के मार्गी होने से बहुत अच्छी स्थिति आ गई है। पंचमेश आपका मार्गी हो गया है। ज्ञान, निर्णय लेने की क्षमता अच्छी हो जाएगी। दोपहर बाद बहुत आनन्ददायक जीवन हो जाएगा। जीवन साथी के साथ सुखपूर्वक रहेंगे। अविवाहित, प्रेम में पड़े लोगों के लिए अच्छा समय है।
सकारात्मक-शनि के मार्गी होने के कारण आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नकारात्मक-दोपहर के बाद किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें।
प्रेम-प्रेम में उर्जा का संचार होगा। नयापन का अनुभव होगा।
व्यवसाय-व्यवसायिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
सेहत-उर्जा की कमी महसूस करेंगे।

वृश्चिक- स्थिति अच्छी कही जाएगी। शत्रु हंता योग का निर्माण हो रहा है। दोपहर बाद से जीवन आनंददायक हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे। प्रेम में पड़े लोगों के लिए भी अच्छा समय है।
सकारात्मक-शत्रु भी मित्रता करना चाहेंगे।
नकारात्मक-डिस्टर्ब फील करेंगे।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति में रहेंगे। बहुत समीपता आएगी। जीवनसाथी से चली आ रही अनबन दूर होगी।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति रहेगी।
धनु- बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। कलहकारी स्थिति का सृजन हो रहा है। बचकर यह समय पार करने की जरूरत है।
सकारात्मक-राजनैतिक लाभ मिलेगा। ऊंचे लोगों के सम्पर्क में आएंगे।
नकारात्मक-चली आ रही परेशानियां अभी जारी रहेंगी।
प्रेम-नवप्रेम की शुरुआत सम्भव है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
व्यवसाय-उलझन महसूस करेंगे।
सेहत-कमजोरी का अनुभव होगा।

मकर- अच्छी स्थिति है। लेकिन दोपहर बाद थोड़ा भावुक होने लगेंगे। इस भावुकता पर नियंत्रण रख लेंगे तो चारों तरफ से अच्छी स्थिति है।
सकारात्मक-विद्यार्थियों और लिखने-पढ़ने वालों के लिए अच्छा समय है।
नकारात्मक-भावुकता में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।
प्रेम-संदेह बढ़ेगा।
व्यवसाय-मध्यम गति से चलेगा।
सेहत-मध्यम रहेगा।
कुंभ- स्थिति ठीक कही जाएगी। बहुत अच्छी नहीं है लेकिन नकारात्मकता भी नहीं है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। योजनाएं बनाएंगे। आगे बढ़ेंगे। मध्यम समय है।
सकारात्मक-किया गया काम सफलता दिलाएगा।
नकारात्मक-गृहकलह के संकेत हैं।
प्रेम-अच्छा चलने के बावजूद भी समय-समय पर तकरार होगी।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-सामान्य से अच्छे की ओर।

मीन- पराक्रम का समय आ गया है। अब तक आप जिस सजगता से चल रहे थे अब उतनी सजगता नहीं भी रखेंगे तो काम चल जाएगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्म करेंगे और उनका तत्क्षण परिणाम भी मिलेगा।
सकारात्मक-सोच को कार्यरूप देने का समय है।
नकारात्मक-वाणी की फिसलन से समस्या हो सकती है।
प्रेम-चली आ रही परेशानी दूर होगी।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति की ओर जाएंगे।
सेहत-स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


