जिले के छातापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्य विद्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर देर रात आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में खुल कर अ’श्लील डांस का प्रदर्श’न हुआ, खास बात ये था कि उस वक्त पुलिस वाले भी दर्शक दीर्घा में बैठ कर इसका आनंद ले रहे थे, बार बालाओं द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी गाना पर अ’श्लील डांस के दौ’रान दर्शकों में कई बार हो हंगा’मा भी हुआ बावजूद इसके प्रशासन मूक दर्शक बनी रही.

सूत्र बताते हैं कि प्रशासन द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 10 बजे रात तक का ही परमिशन दिया गया था लेकिन संसकृतिक कार्यक्रम के नाम पर आयोजित आरकेस्ट्रा में ज’मकर रात भर बार बालाओं के ठु’मके लगे.


सबसे बड़ी बात ये है कि शिक्षा के मंदिर परिसर में आयोजित इस तरह के अ’श्लील कार्यक्रमो के लिए अधिकारी परमीशन कैसे दे देते हैं जिससे स्कूल की गरिमा भी भं’ग होती है और इसका व्यापक प्रभाव आम लोगों पर भी पड़ता है बावजूद इस दिशा में प्रशासन की उदसीनता उसके कार्य को कठघरे में खड़े कर रही है.




