विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड, 5 और रिकॉर्ड टूटे

भारत ने मोहाली में खेले गए दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए क्विंटन डी कॉक के अर्धशतक और टेम्बा बवुमा के 49 रनों की मदद से 149/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली के 72 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत 19 ओवर में ही सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

# विराट कोहली (2441 रन) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रनों के मामले में रोहित शर्मा (2434 रन) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

# विराट कोहली ने 22वां अर्धशतक लगाया और 50 से ऊपर के सबसे ज्यादा स्कोर के मामले में भी रोहित शर्मा (21 – 17 अर्धशतक एवं 4 शतक) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।

# विराट कोहली ने 11वीं बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीता। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (12) के नाम दर्ज़ है।

# विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 32वीं बार 30 का स्कोर पार किया। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल (33) के नाम दर्ज़ है।

# भारतीय टीम ने पहली बार भारत में दक्षिण अफ्रीका को टी20 अंतरराष्ट्रीय में हराया। दोनों टीमों के बीच अब 14 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम 9-5 से आगे।

# भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ऐसा टी20 अंतरराष्ट्रीय, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले।

# दक्षिण अफ्रीका के लिए टेम्बा बवुमा, ब्योर्न फॉर्टुइन और एनरिक नॉर्टजे ने अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। अब दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या 85 हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading