#BIHAR में ढाई महीने के दौरान मॉ’ब लिं’चिंग की 39 घ’टनाएं, 14 की मौ’त, 45 घा’यल

#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार में ढाई महीने के दौरान मॉ’बलिंचिंग में 14 लोगों की पी’ट-पी’टकर ह’त्या कर दी गई, जबकि 45 घाय’ल हुए हैं। मॉ’बलिंचिंग की 39 घ’टनाएं इस दौरान दर्ज की गईं। पुलिस के मुताबिक इन घ’टनाओं में 348 नामजद और 4000 अज्ञात के खिलाफ मामला द’र्ज किया गया है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि मॉ’बलिंचिंग के दौरान जो भी व्यक्ति भीड़ का हिस्सा होगा उसके खिलाफ कड़ी का’र्रवाई होगी।

एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र कुमार और एडीजी सीआईडी विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मॉब लिंचिंग के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। भीड़ में शामिल वैसे तमाम शख्स जो वीडियो फूटेज में आते हैं या फिर उनकी मौजूदगी की जानकारी मिलती है, उनपर कार्रवाई होगी। किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जुलाई से अबतक मॉब’लिंचिंग की 39 घटनाओं में 278 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो फुटेज की मदद से भी मॉब लिंचिंग में शामिल लोगों को चिह्नित कर कार्र’वाई की जा रही है।


मॉब’लिंचिंग (भीड़ हिं’सा) की घ’टनाओं को रोकने के लिए पुलिस जागरूकता फैला रही है। पर अब ऑडियो क्लिप और पोस्टर का भी सहारा लिया जाएगा। तीन मीनट के ऑडियो में लोगों को बताया जाएगा कि यह एक दंडनीय अपराध है, इससे बचें। ऑडियो के जरिए यह भी बताया जाएगा कि मॉब लिंचिंग में शामिल होने पर गुंडा रजिस्ट्रर में नाम दर्ज होगा, जिससे किसी भी शख्स का कैरियर बर्बाद हो सकता है। इसका प्रसारण रेडियो पर होगा। वहीं, एसपी अपने इलाके में बैनर-पोस्टर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करेंगे।


मॉ’बलिंचिंग की घ’टनाओं को लेकर द’र्ज मामलों की समीक्षा पुलिस मुख्यालय के स्तर से की जा रही है। इसका मकसद आ’रोपियों के खिलाफ कड़ी का’र्रवाई करना है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वह अफवाहों से बचें। अधिकतर ‘घटनाएं बच्चा चो’री की अफवाह में हुईं। एडीजी जितेन्द्र कुमार ने कहा कि मॉ’बलिंचिंग के मामले में जल्द जांच पूरी कर चार्जशीट दायर होगी और स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा।


Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading