#ARRAH #BIHAR #INDIA : आरा-पटना से जुड़े चर्चित से’क्स रै’केट कां’ड में आ’रोपित विधायक अरुण कुमार यादव अबतक पुलिस के ह’त्थे नहीं चढ़ सके हैं। बुधवार की देर शाम पटना के हार्डिंग रोड स्थित विधायक के सरकारी आवास पर इश्तेहार चस्पा करने के बाद भोजपुर पुलिस ने देर रात बख्तियारपुर में छापे’मारी की। इस दौरान पुलिस ने विधायक के एक करीबी को हि’रासत में लेकर करीब दो घंटे तक पूछताछ की। बाद में पुलिस ने उसको छोड़ दिया।

नाबालिग के बयान में विधायक का नाम आने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस अब भी आ’रोपित विधायक की त’लाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सगे-संबंधियों के साथ विधायक के करीबी भी पुलिस की रडार पर हैं। इसके बावजूद आरोपी गिरफ्त से दूर है। अब इस मामले में पुलिस विधायक पर कानूनी शि’कंजा कसना शुरू कर दिया है। अदालत विधायक को पहले ही फरा’र घो’षित कर चुकी है। ऐसे में सरेंडर करने की आशंका में पुलिस की ओर से पटना में भी कोर्ट के इर्द-गिर्द निगरानी बढ़ा दी गई है।





Source : live hindustan