#AURANGABAD : दो मुहल्ला के बीच ज’बरदस्त भि’ड़ंत, ज’मकर प’थराव, कई ज’ख्मी

#AURANGABAD #BIHAR #INDIA : नगर थाना क्षेत्र में कुरैशी मुहल्ला और पठान टोली मुहल्ला के लोगों के बीच ज’बरदस्त भि’ड़ंत हो गई। इस दौरान एक युवक को पी’ट पी’ट कर बुरी तरह घा’यल कर दिया गया। आ’क्रोशित भीड़ ने यहां पर दो गाड़ियों को क्ष’तिग्रस्त कर दिया और प’थराव भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर मुहल्ला निवासी मो. शाहिद के घर में विवाद चल रहा था जिसमें समझौता कराने के लिए कुरैशी मोहल्ला के कई लोग गए हुए थे।

इसको लेकर 2 दिनों पूर्व मा’रपीट हुई थी। रविवार की सुबह मो. शाहिद का बेटा मो अनीश कुछ काम से जा रहा था तभी कुरैशी मुहल्ला के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पि’टाई कर दी। पठान टोली मुहल्ला के लोगों ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों ओर से जमकर रो’ड़ेबाजी हुई और गोली भी चली। जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष रवि भूषण यहां पहुंच गए और इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी। एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, एसडीपीओ अनूप कुमार, एसआई प्रणव कुमार, प्रभुनाथ राय भारी संख्या में सुरक्षा बलों को लेकर पहुंचे। एसडीपीओ ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

मो शाहिद के बेटे अनीश को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। मो शाहिद ने कहा कि उसके बेटे को गायब कर दिया गया है। उसने कुरैशी मुहल्ला के सोनू कुरैशी, जसीम कुरैशी सहित अन्य लोगों पर इसका आरोप लगाया। कहा कि उनका बेटा गायब है। उसके साथ अनहोनी हो सकती है। एसडीपीओ के निर्देश पर युवक को बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही थी।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading