#LAKHISARAI #BIHAR #INDIA : लखीसराय में पुलिस ने मेदनी चौकी थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले हुई लू’ट की घटना में एक अ’पराधी सहित चो’री का सामान खरीदने वाले दुकानदार को गिर’फ्तार किया गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिर’फ्तार बदमाश की निशानदेही पर लूट में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान भी कर ले गई है। जल्द ही घटना में संलिप्त अन्य बदमाशों की गि’रफ्तारी कर ली जाएगी।

एसपी ने बताया कि मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के सिंघेश्वर चौधरी के बेटे दिनेश चौधरी के घर बीते 19 सितंबर को छह बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। मामले के उद्भेदन के लिए विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया था। टीम ने लू’ट की घटना में संलिप्त बदमाश मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के बसगढ़ा निवासी हारो विंद के पुत्र कृष्ण नंदन कुमार उर्फ कृष्ण गेल को गि’रफ्तार किया। फिर पुलिस ने लू’ट के जेवरात खरीदने वाले मेदनी चौकी बाजार के व्यापारी धनंजय कुमार को लू’टी गई कान वाली के साथ गिर’फ्तार किया है।
