#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना में मेगा वाहन चेकिंग के दौरान फं’स गये विधायक जी। चालान कटा, लेकिन देने के लिए पैसे नहीं थे। किसी से फोन कर मंगाया पैसा, चालान भरा और फिर चले गये। अररिया के कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान पटना में एक सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर शॉपिंग करने निकले थे। पीछे बैठे विधायक जी ने हेलमेट नहीं लगायी थी। हालांकि विधायक जी की सादगी सभी को भा गयी। विधायक होकर भी मोटरसाइकिल पर यात्रा करना, और पकड़े जाने पर जेब में 1 हज़ार रुपये भी न होना।








