लंबे समय बाद संजय लीला भंसाली और सलमान खान साथ काम करने वाले थे, फैंस उस वक्त बहुत खुश हुए थे जब फिल्म इंशाअल्लाह का एलान किया गया।
बीच में खबर ऐसी भी थी कि फिल्म की स्क्रिप्ट में सलमान के हस्तक्षेप के चलते ही भंसाली ने पैर पीछे खीच लिए लेकिन अब इस फिल्म को लेकर सलमान ने खुद सामने आकर बयान दिया है।

सलमान खान ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि संजय मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। इंशाअल्लाह का मतलब होता है खुदा की मर्जी। मुझे लगता है खुदा की यही मर्जी थी।
हाल ही में IIFA अवॉर्ड्स के दौरान आलिया भट्ट से जब इंशाअल्लाह में काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इंशाअल्लाह नहीं बन रही है, इंशाअल्लाह अब कुछ और बन रहा है। कम से कम मैं तो उसमें नहीं हूं।
