ए सीरीज का विस्तार करते हुए Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन Galaxy A20s अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दिया है।
सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी ए20एस की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन मलेशिया में इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 699 मलेशियन रिंगिट यानी करीब 12,000 रुपये है। Galaxy A20s ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में ग्लॉसी फिनिश दी गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 और 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1560 पिक्सल है। फोन में वी टाइप नॉच है। इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है
इस फोन में तीन रियर कैमरे है जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। इस फोन में लाइव फोकस यानी पोट्रेट मोड भी है जिसे आप फोटो क्लिक करने के बाद भी एडजस्ट कर सकते हैं।
