बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्ट्निस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर व्यस्त हैं। पिछले साल अपनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने के बाद से एक्टर अपनी इस फिल्म के लिए बेहद सर्तकता बरत रहे हैं।

यह हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप से प्रेरित बताई जा रही है। इसी बीच आमिर ने एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। आमिर ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि जल्द ही महान संगीतकार वनराज भाटिया पर आधारित प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे।

आमिर खान ने मंगलवार को देर रात ट्वीट कर कहा, महान संगीतकार वनराज भाटिया पर आधारित बुक प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह खालिद मोहम्मद द्वारा लिखित होगी। इस प्रोजेक्ट की पहल मेरे दोस्त दिलीप ताहिल ने की है।