शाओमी ने 5जी कनेक्टिविटी वाले एमआई मिक्स अल्फा का कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन की स्क्रीन के कर्व्ड इतने ज्यादा मुड़े हैं, जिसकी वजह से इसके डिस्प्ले को पीछे भी देखा जा सकता है। यूजर्स आसानी से एमआई मिक्स अल्फा के साइड में बैटरी लेवल और सिग्नल जैसी जानकारियां देख सकेंगे।
शाओमी ने इस फोन में फ्रंट कैमरा नहीं दिया है। यूजर्स को सेल्फी क्लिक करने के लिए रियर कैमरा का उपयोग करना होगा। वहीं, यूजर्स फोन के बैक के हिस्से में अपने आप को देख सकेंगे। इस फोन को सराउंडिंग डिस्प्ले मिला है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 180.6 फीसद है। यूजर्स इस फोन की स्क्रीन के आगे और पीछे देख सकते हैं।

इस फोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा का सपोर्ट मिला है, जिससे यूजर्स कम लाइट में शानदार फोटोग्राफी कर सकेंगे। वहीं, शाओमी और सैमसंग ने इस सेंसर को साथ मिलकर बनाया है। साथ ही दोनों कंपनियों ने एमआई मिक्स अल्फा के कैमरे को आकर्षक लुक भी दिया है।
चीनी कंपनी शाओमी ने इस फोन का कॉन्सेप्ट ही पेश किया है। कंपनी ने एमआई मिक्स अल्फा की लॉन्चिंग और स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। विशेषज्ञों की मानें तो शाओमी इस फोन की कीमत 1.98 लाख रुपये रखेगी।
