Videocon D2h और DishTV अपने ग्राहकों को दे रही 2 महीने का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन, जानें

वीडियोकॉन  और डिश टीवी अपने ग्राहकों को लॉन्ग टर्म प्लान पर 2 महीने का अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन दे रही हैं। ग्राहकों ये बेनेफिट्स 10 महीने के रिचार्ज पर मिलेंगे। इसके साथ ही ग्राहकों को 6 महीने के प्लान पर भी लाभ दिया जाएगा। वहीं, अगले हफ्ते डिश टीवी मेजिक स्टिक को भी लॉन्च करेगा।

डिश टीवी अपने ग्राहकों को 10 महीने के रिचार्ज पर 2 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगा। इसका मतलब है कि यूजर्स साल भर डिश टीवी की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। वही दूसरी तरफ वीडियोकॉन भी अपने यूजर्स को 6 माह के रिचार्ज पर 1 महीने की सब्सक्रिप्शन दे रही है।

add

इसके अलावा कंपनी के ग्राहकों को 10 महीने के रिचार्ज पैक पर भी 2 महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। आपको बता दें कि वीडियोकॉन और डिश टीवी के ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

डीटीएच कंपनी डिश टीवी जल्द ही एंड्रॉयड सेट अप बॉक्स लाने की तैयारी में है। डिश टीवी के इस कदम से मनोरंजन के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा। इसके साथ ही यूजर्स अपने टीवी पर एचडी क्वालिटी के वीडियो और टीवी शोज का लुत्फ उठा सकेंगे। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस सेट टॉप बॉक्स से प्रीमियम ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी।
add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading