#SUPAUL #BIHAR #INDIA : बच्चा चो’र का अ’फवाह अब सुपौल में भी फैलने लगा है यही कारण है की आज सदर थाना क्षेत्र के कोशी प्रोजेक्ट के पास भीड़ ने एक महिला को बच्चा चोर समझ उसे द’बोच लिया काफी पूछताछ के बाद जब महिला कुछ नहीं बोली तो भीड़ के द्वारा सदर पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बताया गया की सं’दिग्ध हा’लत में महिला को लोगों ने पकड़ा। लोगों को लगा की बच्चा चो’र महिला हो सकती है लिहाजा उसे पकड़ लिया, और कड़ी पूछताछ की बावजूद महिला ने प्रत्युत्तर नहीं दिया जिसके बाद लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के कब्जे में जाने के बाद उक्त महिला से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है लेकिन बताया गया है कि उक्त महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी .






