तेलुगू फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन वेणु माधव के नि’धन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शो’क की ल’हर है। फैंस उनके महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया से चले जाने पर दु’ख व्यक्त कर रहे हैं। 150 से ज्यादा तेलुगू और तमिल फिल्मों में अभिनय करने वाले वेणु के नि’धन की खबर सुनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और उनके फैंस ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

वेणु माधव के करीबी दोस्त और तेलुगू फिल्मों के पीआरओ वामसी काका ने ट्वीट कर लिखा- ‘मशूहर अभिनेता वेणु माधव अब हमारे बीच नहीं रहे।
उनके परिवारजनों से इस खबर की पुष्टि की है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ तेलुगू अभिनेता वरुण तेज ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- #RIPVenuMadhav गरू। तेलुगु सिनेमा में आपके योगदान के लिए धन्यवाद। आपके परिवार और मित्रों को मेरी संवेदनाएं।
फिल्म डायरेक्टर गोपीचंद मालीनेनी ने लिखा- वेणु माधव गरु के निधन की खबर सुनकर दु’खी हूं। तेलुगू सिनेमा में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। परिवार के प्रति मेरी संवेदना।
