#PATNA #BIHAR #INDIA : समस्त ग्राम रक्षा दल सदस्य ने कहा तमाम जिलों के विगत कई वर्षों से थाना अध्यक्ष निर्देशानुसार संध्या प्रहरी, रात्रि प्रहरी, जुआ बंदी से लेकर राष्ट्रीय त्योहारों के मौके पर शांति कायम कर प्रशासन विधि व्यवस्था में सहयोग प्रदान करते हैं ,एवं आपदा स्थित जैसे भूकंप बाढ़ अग्नि जैसी घटनाओं में सहयोग प्रदान कर राष्ट्रहित का कार्य करते हैं इस कार्य के एवज में कुछ जिलों में जिला पुलिस अधीक्षक के माध्यम से लाठी टॉर्च प्रदान किया गया परंतु इसके सिवा हम सदस्यों को कुछ भी नहीं मिलता है जिससे हम लोग की आर्थिक स्थिति दयनीय है हम लोगों को ड्यूटी के दौरान कमान पत्र सप्ताहिक उपस्थिति एवं दैनिक उपस्थिति भी दर्ज की जाती है

ग्राम रक्षा दल के लोगों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा ,मानदेय एवं स्थायीकरण, जीवन सुरक्षा बीमा ,लाठी टॉर्च वर्दी व मौसमी वस्त्र ,ग्रामीण पुलिस या अन्य कर्मचारियों के नियुक्ति में प्राथमिकता साथ ही अन्य प्रकार की सुविधा हमें जल्द से जल्द सरकार के द्वारा मुहैया कराया जाए अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम आत्मदाह कर अपने जीवन को सरकार के समक्ष खत्म कर देंगे





