#BHAGALPUR #BIHAR #INDIA : भागलपुर सैकड़ों विस्थापित बाढ़ पीड़ि’तों ने भोजन-पानी और राहत शिविर की मांग को लेकर साहेबगंज विश्वविद्यालय मुख्य मार्ग जाम कर दिया।

नाथनगर के ललमटिया थाना क्षेत्र के वार्ड नौ और दस स्थित साहेबगंज बिंदटोली के रहने वाले बाढ़ पी’ड़ितों में शामिल महिला, पुरूष और छोटे छोटे बच्चों ने सड़क के बीचों-बीच बांस और सीढ़ी लगाकर जिला प्रशासन के विरोध में जम’कर ना’रेबाजी की।

बाढ़ पी’ड़ित निर्मला देवी, सुगिया देवी, जीतन कुमार, जीवन, सूरज, अहिल्या देवी, रुकमणी आदि ने बताया कि तीन दिनों से भूखे प्यासे अपने बच्चों को लेकर पास के महावीर मंदिर में रह रहे हैं। रूखा-सूखा जो भी बाढ़ के पानी से बचा पाए थे उसे बाल बच्चों के साथ खा पीकर खत्म कर लिया। अब दाने दाने को मोहताज हो गए हैं। घर पानी में डूबा हुआ है पूरे परिवार का जीवन मानो अनाथ जैसा हो गया है। सरकारी सुविधा के नाम पर अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। सिर्फ आश्वासन देकर जाते हैं कोई सुविधा मिलती नही है। न अबतक हमें सिर छिपाने के लिए प्लास्टिक मिला न ही चूड़ा गुड़ इसलिए सभी आ’क्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया।

सड़क जाम की सूचना पर सीओ राजेश कुमार और ललमटिया थानाध्यक्ष बबलू कुमार दल बल के साथ पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नही हुए। बड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने सीओ के आश्वासन को माना और जाम हटाया। 


Like this:
Like Loading...