
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओ में से एक अभिनेता मनोज बाजपेयी की हाल ही में एक वेब सीरीज लॉन्च हुई है, जिसका नाम ‘द फैमिली मैन’ है । इस वेब सीरीज के लिए मनोज बाजपेयी की बहुत तारीफ हो रही है। हाल ही में मनोज बाजपेयी कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के थिएटर फेस्ट खिड़कियां में शामिल हुए ।

इस फेस्ट में कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भी मौजूद थे । मनोज बाजपेयी ने फेस्ट में बेहतरीन स्पीच दी, जिससे पूरा हॉल तालियों की गड़गडा़हट से गूंज उठा । इसके बाद सुनील ग्रोवर, मनोज बाजपेयी से इतना प्रभावित हुए कि वो उनके कदमों में झुक गए । सुनील ने मनोज के पैरों पर नारियल रखा । वहीं मनोज बाजपेयी ने सुनील को गले लगा लिया ।

सुनील ने कहा, ‘मनोज बाजपेयी के लिए मेरा ये सम्मान कोई दिखावा नहीं है । मैं सच में उन्हें इतनी इज्जत देता हूं । मैंने इस नारियल को इज्जत में चढ़ाया है । मैं इनका बहुत डाई हार्ड फैन हूं । ये मेरी खुशनसीबी है कि आप पर मुझे नारियल चढ़ाने का मौका मिला ।’ इस फेस्ट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है ।