हिंदी सिनेमा के अभिनेता द’बंग खान यानि सलमान खान आज जोधपुर कोर्ट में पेश नहीं हुए। जोधपुर जिला व सेशन ग्रामीण न्यायालय ने अब इस केस की सुनवाई की तारीख 19 दिसंबर कर दी है
सत्र अदालत के न्यायाधीश चंद्र कुमार सोंगारा ने चार जुलाई को सुनवाई के दौरान सलमान खान को 27 सितंबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। कहा यह भी जा रहा था कि ऐसा नहीं करने पर द’बंग खान की जमानत भी र’द्द हो सकती है।

कुछ दिनों पहले सलमान को मा’रने की ध’मकी मिली थी, जिसके बाद पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि इस ध’मकी की वजह से सलमान खान कोर्ट में पेश न हों। साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान दो काले हिरण के शिकार और अवैध हथियार के मामले में सलमान पर केस चल रहा है।
सलमान पिछली बार जोधपुर ग्रामीण के जिला और सेशन न्यायालय में पेश नहीं हुए थे और हाजिरी माफी लगाई थी। उनकी इस हरकत पर कोर्ट ने कड़ी फट’कार लगाते हुए कहा था कि अगर अगली बार वो पेश नहीं होंगे तो कार्रवाई होगी
