#PATNA : धोखाध’ड़ी कर सरकारी मुआवजे का लाखों रुपये ड’कारने वाले आ’रोपित गिर’फ्तार

#PATNA #BIHAR #INDIA : धोखाधड़ी कर सरकारी मुआवजे का लाखों रुपये डकारने वाले आ’रोपित को गुरुवार को जक्कनपुर पुलिस ने गिर’फ्तार कर लिया जबकि तीन आ’रोपित अभी तक पुलिस के ह’त्थे नहीं चढ़ सके हैं। फरार आरो’पितों की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

जक्कनपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा के मुताबिक पकड़ा गया आरोपित विशाल प्रकाश मीठापुर का सर्राफा कारोबारी है। इनके साथ तीन अन्य आरोपितों द्वारा कुछ वर्ष पूर्व अपनी जमीन एक व्यक्ति को रजिस्ट्री कर दी गई थी। बाद में उस भूमि को सरकार ने अधिगृहीत कर लिया। आरोप है कि इन आरोपितों द्वारा फर्जी तौर पर कागजात पेश कर उस भूखंड को अपना बताया गया और लाखों रुपये सरकारी मुआवजे की राशि हड़’प ली गई। जमीन खरीदने वाले मालिक को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो उसने वर्ष 2015 में एफआईआर दर्ज करा दी। कोर्ट द्वारा आ’रोपितों से सरकारी राशि की रिकवरी के आदेश दिए गए। राशि वापस नहीं करने पर कोर्ट से गिर’फ्तारी वारंट जारी कर दिया। इस पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपित सर्राफ को गिर’फ्तार कर लिया।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.