#RAJGIR बाइपास सहित राज्य के पांच जिलों की 36 km सड़कों पर खर्च होंगे 183 करोड़

#NALANDA #BIHAR #INDIA : राजगीर बाइपास सहित राज्य के पांच जिलों की 36 किलोमीटर सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। राजगीर बाईपास पर 129 करोड़ खर्च होंगे, जबकि पटना सहित पांच जिले की सड़कों के लिए पथ निर्माण विभाग ने 183 करोड़ 62 लाख जारी कर दिया है।

पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि पटना के पूर्वी भाग में बिहार राज्य सड़क विकास निगम के तहत मित्तनघाट से खाजेकलां घाट तक पहुंच पथ बनाया जाएगा। इस मद में छह करोड़ आठ लाख खर्च होंगे। पटना के अलावा नालन्दा, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर और गया की सड़कों को भी दुरुस्त किया जाएगा। नालंदा के राजगीर बाइपास का निर्माण होगा। स्टेट हाइवे-71 में नीमा गांव से नेशनल हाइवे-87 से सटे हसनपुरा गांव के यात्री पड़ाव तक पथ निर्माण होगा। इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण, क्रास ड्रेन आदि के कार्य होंगे। इस मद में 129 करोड़ खर्च होंगे। वहीं, शेखपुरा के सिरारी से चेवाड़ा पथ पर चार करोड़ 34 लाख खर्च होगा।

मुजफ्फरपुर के काजीइंडा चौक से मनिका बूढ़ी गंडक वाया रघुनाथपुर-मनसाही-मुजफ्फरपुर (पूसा) रोड की मरम्मत मद में 23 करोड़ 65 लाख खर्च होंगे। वहीं, गया में शेरघाटी के सगाही से जयराम गिरी हाईस्कूल डोभी पथ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण पर 20 करोड़ 54 लाख खर्च होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading