#SUPAUL : बाइक से गि’रकर दरोगा घा’यल, डीएमसीएच रेफर

#SUPAUL #BIHAR #INDIA : सुपौल के निर्मली-कुनौली पथ पर बाइक फिसलने से सड़क पर गिरकर के डगमारा ओपी अध्यक्ष रामप्रवेश यादव शनिवार को घाय’ल हो गए। उन्हें निर्मली पीएचसी पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम प्रसाद मेहता ने बताया कि दरोगा जी को काफी जख्म है लेकिन खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार ओपी अध्यक्ष शनिवार की सुबह सरकारी काम से कुनौली थाना गए और वहां से डगमारा ओपी लौटते समय हरिपुर गांव के पास पशु को बचाने के क्रम में बाइक के साथ पक्की सड़क पर गिर गए। जिस घट’ना में उनकी बाया पैर में जख्म हो गया और शरीर के विभिन्न अंगों में चोटें आई।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading