भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप को कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को यहां विश्व के नंबर एक जापानी खिलाड़ी केंटो मोमोता ने कश्यप को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया।

इस हार के साथ कश्यप का कोरिया ओपन विश्व टूर सुपर 500 के पुरूष एकल का सफर समाप्त हो गया।
