#HAJIPUR : भारी बारिश के बाद खुली श’राबबंदी की पोल

#HAJIPUR #BIHAR #INDIA : भारी बारिश के बाद शहर की सड़कें और नाले उफना गए। इसने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की तो पोल खोली ही, इन उफनाए नालों ने जिले में शराबबंदी की भी पोल खोल दी है। अस्पताल रोड में शनिवार को जलमग्न सड़कों पर शराब की खाली बोतलें तैरती नजर आईं। जिसे देख कर सरकार के शराब बंदी के दावे पर हर गुजरता राहगीर सवाल उठाता नजर आया।

भारी बारिश के बाद अस्पताल रोड में अचानक अगल-बगल के नालों से शराब की कई खाली बोतलें तैरते हुए बीच सड़क पर आ गईं। बीच सड़क पर विभिन्न ब्रांड की खाली बोतलों को तैरतीं देखकर लोग रुक कर ये नजारा देखने लगे। बाइक से किसी काम से सदर अस्पताल से होकर गुजर रहे प्रो. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि अस्पताल रोड में अगल-बगल के नालों में से शराब की खाली बोतलों का मिलना बहुत गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। बारिश में उफनाए नालों के कारण पता चल रहा है कि यहा शराबबंदी का क्या हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा हाल शहर के अन्य इलाकों का भी है।

नगर परिषद द्वारा कुछ सप्ताह पहले ही नालों की गाद निकाली गई थी। उस समय भी ऐसे ही शराब की खाली बोतलें मिली थीं। बहुत कम दिनों के अंदर इतनी भारी संख्या में शराब की खाली बोतलों का दोबारा से मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.