स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी फोल्ड की प्री-बुकिंग शुरू की है। भारतीय बाजार के अलावा यह फोन प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया और यूएई में उपलब्ध है। सैमसंग ने इस फोन को सबसे पहले साउथ कोरिया और अमेरिका के साथ यूरोप में लॉन्च किया था। अब भारत के लोग इस फोन को प्री-ऑर्डर कर सकेंगे।

कंपनी अपने लेटेस्ट सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड को 1 अक्टूबर के दिन लॉन्च करेगी। वहीं, यह फोन लंबे समय से चर्चा में बना हुआ था। इससे पहले सैमसंग ने दक्षिण कोरिया में इस फोन को पेश किया था।

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में 7.3 इंच एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1536×2152 पिक्सल होगा। इस फोन की स्क्रीन फोल्ड होकर 4.6 इंच की हो जाएगी।
