#SARAN #BIHAR #INDIA : बिहार के सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के सम्हौता गांव में सोमवार की देर रात आपसी वि’वाद में एक भतीजे ने अपने दो मित्रों व एक के पिता के साथ मिल कर अपने चाचा की गला रे’त कर ह’त्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने भतीजे समेत तीन आ’रोपितों को गि’रफ्तार कर लिया है। इसमे दो आ’रोपित आपस में पिता-पुत्र हैं।

पुलिस ने मंगलवार को घर के समीप से ही श’व बरामद किया। मृ’तक स्थानीय थाना क्षेत्र के सम्होता गांव निवासी हरेंद्र डोम बताया जाता है। घटना के बारे में लोगों का कहना है कि हरेंद्र के साथ पहले भी मारपी’ट की गई थी और चाकू घों’पा गया था। उस दौरान उसकी जान बच गयी थी। इस घटना के बाद दुश्’मनी और बढ़ गयी। सोमवार की रात हरेन्द्र और अमरजीत के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि उसने चाकू से वा’र कर अपने चाचा की जान ले ली। ह’त्या के बाद मृ’तक के परिजनों ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है । इसके बाद पुलिस ने का’र्रवाई करते हुए ह’त्या में इस्तेमाल किये गए दो चा’कू भी बरामद किये।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में हरेंद्र डोम के भतीजा अमरजीत डोम, छोटक डोम व छोटक डोम के पुत्र मंगल डोम को गि’रफ्तार कर लिया गया। गिर’फ्तार तीनों आरो’पितों को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी है। पुलिस ने श’व को पो’स्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इधर सदर अस्पताल में पहुंची उसकी पत्नी श’व से लि’पट दहा’ड़ मा’र कर रो रही थी। अस्पताल में भी माहौल गमगीन था।