#PATNA : वीना मानवी के नेतृत्‍व में महिला विकास मंच की ओर से बांटा गया भोजन और सेनेटरी नैपकिन

#PATNA #BIHAR #INDIA : महिला विकास मंच की मुख्‍य संरक्षक वीणा मानवी ने पटना के जलमग्‍न इलाकों में आज राहत कार्य चलाया और जरूरतमंद महिलाओं के बीच सेनेटरी नै‍पकिन व अन्‍य लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। ट्रेक्‍टर से कंकड़बाग इलाके में राहत कार्य करने पहुंची महिला विकास मंच की महिलाओं ने खाने के सामान के साथ – साथ पानी और अन्‍य जरूर चीजों का वितरण किया।

मौके पर वीना मानवी ने कहा कि पटना के लोग आज मुसीबत हैं। ऐसे में महिला विकास मंच ने उन्‍हें मदद करने का निर्णय लिया और मदद लेकर यहां आई है। उन्‍होंने कहा कि इस मुसीबत वाली स्थिति में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को ही होती है। इसको ध्‍यान में रखकर हमने सेनेटरी नैपकिन समेत जरूरत की अन्‍य जरूरत की चीजें हम लोगों के बीच वितरित कर रहे हैं। इसमें हमारे साथ मीडिया प्रभारी अरूणिमा कुमारी, उपाध्‍यक्ष उषा सिन्‍हा आदि महिलाएं शामिल रहीं।

गौरतलब है कि महिला विकास मंच अक्‍सर पटना समेत बिहार के अन्‍य जिलों में महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी तत्‍परता से काम करती रही है। चाहे वो मामला दहेज हत्‍या का हो, या विपक्षी दल के विधायक द्वारा एक बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म का या, फिर महिला की प्रताड़ना समेत पुरूष प्रताड़ना का। महिला विकास मंच ने हमेशा आगे बढ़ कर समाज की इन बुरियों के खिलाफ आवाज उठाई है और आगे भी न्‍यायपूर्ण तरीके से महिला विकास मंच काम करती रहेगी। उन्‍होंने कहा कि महिला विकास मंच के कार्यों को आज देशभर में सराहना मिल रही है। यहां तक कि कई ऐसे मामले आये, जिसमें पुलिस प्रशासन ने भी मंच की सराहना की और सहयोग किया। इन सब के अलावा महिला विकास मंच समाज के गरीब बच्‍चे – बच्चियों को पढ़ाने से लेकर उन्‍हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading