बिग बॉस 13 तीसरे दिन ही बिग बॉस ने घरवालों को टॉ’र्चर टास्क दे दिया । इसमें सिद्धार्थ शुक्ला और कोएना मित्रा को घर वालों ने जमकर टॉ’र्चर किया । इस टास्क का नाम ‘बिग बॉस हॉस्पिटल’ था। टास्क के दौरान आरती सिंह उस समय रो पड़ीं जब शेफाली बग्गा ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर बातें करना शुरू कर दीं।

शेफाली, आरती से सिद्धार्थ शुक्ला से अफेयर को लेकर कहती हैं। शेफाली कह रही हैं- ‘क्या हुआ था सिद्धार्थ और आरती के बीच?सिद्धार्थ और तुम्हारी लव स्टोरी का क्या हुआ?बता दो दुनिया जानना चाहती है।’ इसके साथ ही शेफाली वीडियो में आरती के त’लाक को लेकर भी सवाल पूछ रही हैं। वहीं शहनाज उनके चेहरे को लेकर भ’द्दे कमेंट्स करते हुए नजर आईं। ‘बिग बॉस हॉस्पिटल’ टास्क में आरती सिंह शेफाली की बातों को सुनकर रोने लगती हैं।

वहीं इस टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला पर टॉ’र्चर कर घरवालों ने ह’दें पार दीं। सिद्धार्थ की वैक्सिंग की गई। इसके बाद उनके ऊपर गोबर, मिट्टी और कई चीजें डाली गईं। सिद्धार्थ को इस तरह से देखकर बाकी सदस्य हैरान रह जाते हैं। सिद्धार्थ यह सब चुपचुाप रह गए।इस टास्क से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की तारीफ हो रही है। वहीं कोइना मित्रा ने भी टास्क के लिए मिर्ची और अंडे खाए।
इसलिए यूजर्स कोएना की भी तारीफ कर रहे हैं । इस टास्क के लिए सबसे ज्यादा निगेटिव कमेंट शेफाली बग्गा के लिए आए । आरती सिंह को टास्क के दौरान टॉ’र्चर करने, उनकी पर्सनल बाते बोलना लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें घर से बाहर निकालने के लिए कह रहे हैं।