‘बिग बॉस 13’ में कल शाम को घर का माहौल रोमांस से भरा नजर आया। यह कोई लव ट्रायंगल है या नहीं यह तो नहीं पता लेकिन इन तीनों कंटेस्टेंट की बातें इस ओर इशारा जरूर कर रही हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे और शहनाज की।

‘बीबी हॉस्पिटल’ टास्क खत्म होते ही यह तीनों एक साथ गॉर्डन एरिया के पास बैठे नजर आए। इस दौरान शहनाज, पारस और सिद्धार्थ डे किस को लेकर बात कर रहे थे। पारस शहनाज से कहते हैं ‘तुम मुझे माथे पर किस करो’ तो वहीं सिद्धार्थ डे कहते हैं ‘मुझे गाल पर।’ हालांकि शहनाज सिद्धार्थ डे को तो गोल मोल बातें करके समझाने की कोशिश करती हैं लेकिन पारस छाबड़ा के सामने शर्त रख देती हैं।

शहनाज कहती हैं कि ‘अगर तुम्हें माहिरा शर्मा ने किस कर दिया तो मैं भी तुम्हें किस करूंगी।’ इस पर पारस शहनाज से किस कहां पर करना है यह बताते हैं। वह कहते हैं कि ‘या तो तुम मेरे माथे पर किस करो या होंठो पर।’ इसके बाद शहनाज कहती हैं कि ‘तुम उससे गाल पर किस करवा लो और मैं तुम्हारे दिल पर किस करूंगी।’ तभी सिद्धार्थ शहनाज को किस ना करने पर टिप्पणी करते हैं।
