#MUZAFFARPUR : गांधी जी की 150वीं जयंती को कुछ इस तरह मनाया नार्थ पॉइंट चिल्ड्रेन्स स्कूल ने..

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : कल गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुज़फ़्फ़रपुर जिले के एकमात्र आई.सी.एस.सी. से मान्यता प्राप्त विद्यालय नार्थ पॉइंट चिल्ड्रेन्स स्कूल में महात्मा गांधी की डेढ़ सौवी जयंती को बड़े हार्स-उल्लास से मनाया गया।

विद्यालय द्वारा सुबह निकाली गईं प्रभात फेरी में बच्चो ने बैनर व पोस्टर के साथ ‘इको-फ्रेंडली’, ‘प्लास्टिक-परतिबन्ध’ व गांधी के ‘अहिंसा परमो धर्म’ के बारे में बताया।

ईन सब के बाद विद्यालय प्रांगण में शाम्भवी सिंह, अंकुर कुमार, अनन्या कुमारी, अक्षत अग्रवाल, मुदित, ओजस, अनन्या भूषण, क्रिष मिश्रा समेत अनेक छात्रों ने आयोजित की गई भाषण-प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने ढंग से ग़ांधी जी की जीवनी, उनकी कार्य-शैली, विचार एवं धाराओं को व्यक्त किया।

उन छात्र-छात्राओं के वाचन-कौशल को देखते हुए विद्यालय के निर्णायक मंडल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सतवा पुरुस्कार से पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading